Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: ठंडी हवा के बीच निकली धूप दिलाएगी आज ठंड से कुछ राहत


Weather Update Today: ठंडी हवा के बीच निकली धूप दिलाएगी आज ठंड से कुछ राहत

मेरठ। Weather Update Today – पिछले एक पखवाड़े से पल पल बदल रहे मौसम में आज धूप ने कुछ राहत प्रदान की। आज ठंडी तेज हवाओं के बीच धूप खिली तो लोगों ने राहत ली। बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से मेरठ सहित पूरे एनसीआर और वेस्टयूपी में लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए थे। पहले बारिश और उसके बाद आसमान में छाई काली घटाओं ने सूरज की किरन को धरती पर आने से रोका हुआ था। आज ठंडी हवाओं और धूप के बीच लड़ाई जारी है।लेकिन लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। बता दे कि गत मंगलवार को इस जनवरी को सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया था। बुधवार को भी ठंड से निजात नहीं मिली थी। उसके बाद गुरुवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा।

Read also: जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते की बारिश के बाद तेज धूप, हिमपात

हालांकि आज धूप निकलने से कुछ राहत मिली है। वहीं हाइवे पर और बाहरी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। तेज हवा के चलते कोहरा अधिक देर तक टिक नहीं पाया। आज हाइवे पर भी मौसम पूरी तरह से साफ दिखाई दे रहा है। धूप के निकलने के बाद मौसम में कुछ बदलाव आया है। इससे ठंड पर भी असर पड़ा है। धूप से गलन कुछ कम हुई है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद कोहरा बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तापमान में हल्का सा अंतर आया है। उन्होंने बताया कि अब 31 जनवरी तक इसी तरह से ठंडी हवाएं चलेगी और कोल्ड डे जैसा आभास होगा। इस समय सिवियर कोल्ड की स्थिति बनी हुई है। दिन में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी सर्दी होगी। उसके बाद मौमस कुछ ठीक होगा। ऐसा ही हाल पश्चिमी उप्र के जिलों मेरठ,हापुड, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और एनसीआर में ठंड का होगा। एक दो दिन हल्का कोहरा पड़ने की उम्मीद है। उसके बाद मौसम में ठंड का प्रकोप भी कुछ कम होगा। बता दे कि पिछले एक दशक में 25 जनवरी मंगलवार जनवरी की सबसे सर्द रात रही थी। इस समय 30 जनवरी तक के लिए मौसम विभाग की ओर यलो अलर्ट भी जारी​ किया गया है।

Exit mobile version