Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर,तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना

मेरठ। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग ने अब आने वाले पांच दिन तक तेज हवा के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार,  इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के दौर के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। जिन हिस्सों में बिजली और बारिश की संभावना जताई जा रही है उनमें उत्तरप्रदेश,पंजाब और हरियाणा के कुछ जिले शामिल हैं। इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बता दें कि इस समय जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में गरज के साथ छिटपुट या मध्यम वर्षा या तेज हवाओं का दौर चल रहा है। 

Read also: Women’s Night Shift Ends In UP: यूपी में महिलाओं की नाईट शिफ्ट ख़त्म, संस्था नहीं कर सकती ज़बरदस्ती

पश्चिमी हवाओं और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के प्रभाव में आने से पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी के पश्चिम बंगाल इलाके और सिक्किम में हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आने वाले चार से पांच दिनों के बीच उप्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलावा गंगीय तटों के इलाकों और पश्चिम बंगाल में गरज और छिटपुट बारिश के साथ तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। इस बीच, अगले 4 से 5 दिनों में देश भर में अब कही हीटवेव की स्थिति नहीं बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके अलावा और किसी प्रकार का मौसम में बदलाव संभव नहीं है। इसी तरह से अगले दो दिनों में देश के मध्य भाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी।

Exit mobile version