Weather Update Today: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से आज रात दस बजे तक के लिए ग्रे अलर्ट

उत्तर प्रदेशWeather Update Today: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से आज रात...

Date:

मेरठ। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते आज रात दस बजे से मौसम विभाग ने ग्रे अलर्ट जारी किया है। यानी आने वाले दिनों में मौसम में और उथल पुथल देखी जा सकती है। मेरठ सहित नजदीक के जिलों को मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। गत 22 मई को मेरठ में जोरदार बारिश हुई थी। उसके बाद लगातार दिन में एक बार मौसम में बदलाव जरूर हो रहा है। जिससे गर्मी और बढ़ते तापमान से राहत मिल रही है। मौसम में यह बदलाव पश्चिम उप्र और एनसीआर के जिलों में ही हो रहा है। सोमवार को शाम भी मौसम में बदलाव देखा गया। उसके बाद रात दस बजे के बाद तापमान में काफी कमी आई है। अब मौसम में बदलाव के चलते मौसम विभाग ने ग्रे अलर्ट जारी किया है।

Read also: Road Accident in Meerut : सड़क हादसे में मेरठ के तीन युवकों की मौत,हादसे से गांव में कोहराम

मौसम विभाग के अनुसार जून के पूरे महीने मौसम में बदलाव आता रहेगा। हालांकि जून में अब हीट वेब या लू का असर नहीं होगा। लेकिन तापमान जरूर बढ़ेगा। सोमवार को दिन में तापमान में वृद्धि होने और उमस के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। देर शाम चली तेज हवाएं और बूंदाबांदी के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। मौसम की यह तब्दीली ज्यादा देर नहीं रही लेकिन इसके बाद भी तापमान में कमी आ गई। गत सोमवार को आर्द्रता का प्रतिशत 74 रहा। दिन में उमस भरी गर्मी का कारण लोग पसीना पसीना हो रहे थे। आज अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। गत रविवार की रात आंधी के चलते खरखौदा रेलवे स्टेशन के पास ओएचई वायर टूटने और संगम एक्सप्रेस के इंजन में पेड़ के फंसने से रेलवे ट्रैक तीन घंटे बाधित रहा था। इसके चलते नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ चार घंटा देरी से और संगम कानपुर दो घंटा विलंब से पहुंचीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related