Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक असर दिखा रही गर्मी,हीट वेव का अलर्ट


Weather Update Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक असर दिखा रही गर्मी,हीट वेव का अलर्ट

मेरठ। गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक असर दिखा रही है। गर्मी के चलते अब मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया है। मेरठ सहित पूरे उत्तर भारत में मार्च का अंत में मौसम ने तेवर दिखाने शुरू किए हैं। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ पर भी गर्मी का असर शुरू हो गया है। मेरठ में मार्च में मई-जून जैसे हालात गए हैं। तेज धूप गर्म हवा से लोग बेहाल हो रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार पहुंचने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस बार मार्च माह में हल्की बूंदाबादी के अलावा कहीं बारिश नहीं हुई। अगले एक हफ्ते भी अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

Read also: Weather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,

Image Credit: Naeem

पिछले कुछ दिनों से तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ गया है। इस मार्च के महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने से लोग परेशान हो उठे हैं। मौसम विभाग ने अब मेरठ में हीट वेव अलर्ट जारी किया है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर जो चेतावनी जारी की है उसके अनुसार, आने वाले चार—पांच दिन तक उप्र के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश,दिल्ली में हीट वेव जैसी स्थिति बन रही है।

Exit mobile version