Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: झमाझम बारिश से मसूरी का मौसम हुआ खुशगवार,लोगों ने लिया वीकेंड का मजा


Weather Update: झमाझम बारिश से मसूरी का मौसम हुआ खुशगवार,लोगों ने लिया वीकेंड का मजा

देहरादून। पहाडो की रानी मसूरी का मौसम रविवार को बहुत खुशगवार रहा। झमाझम बारिश के बीच पर्यटकों ने वीकेंड का मजा लिया। आज भी मसूरी और उसके आसपास का मौसम काफी सुहाना है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। रविवार को वीकेंड पर पर्यटकों को खूब भीड़ उमड़ी। जिस कारण से मसूरी देहरादून पर करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। वहीं मसूरी शहर में भी कई किमी लंबा जाम लगा हुआ देखा गया। हालांकि मौसम के चलते लोगों के चेहरे खिले रहे। मौसम के करवट बदलने से लोगों को मार्च में गर्मी के बीच ठंड का अहसास हुआ।

Read also: Uttarakhand News: मसूरी झील में कूदकर युवती ने दी जान,जांच में जुटी पुलिस

बारिश के बीच ही मालरोड पर पर्यटकों का हुजूम मस्ती करता नजर आया। बारिश होने से लोगों को उस धूल से राहत मिली जो कि हवा के कारण उड़ रही थी। यमुनोत्री में मौसम के करवट लेने से लोग ठंड का अहसास कर रहे हैं। हल्के ओले पड़ने और झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।

Read also: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम साफ रहेगा

आज भी दोपहर बाद मौसम के करवट लेेने की आशंका है। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के ओले पड़ने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।

Exit mobile version