Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: शीतलहर करा रही सर्दी का अहसास,20 की रफ्तार से ठंडी हवा झेलने को रहिए तैयार


Weather Update: शीतलहर करा रही सर्दी का अहसास,20 की रफ्तार से ठंडी हवा झेलने को रहिए तैयार

मेरठ। Weather Update – जनवरी के पूरे महीने पल पल रंग बदलते मौसम में अब कुछ स्थिरता आई है। यानी जनवरी के आखिरी दिनों में आसमान साफ हुआ और धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। गत शुक्रवार से लेकर आज रविवार तक पूरे दिन धूप का आनंद मेरठवासी ले रहे हैं। सिर्फ मेरठवासी ही नहीं एनसीआर और वेस्ट यूपी में मौसम काफी खुशनुमा हो चुका है। इस धूप के बीच ठंडी हवा भी अपने होने का अहसास करा रही है। जिससे शीत लहर का आभास हो रहा है।

Read also: 2 फरवरी से पहले मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं: मौसम विभाग

बता दे कि इस समय पहाडी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते मौसम काफी खराब है। उसका असर यहां मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने आने वाले पांच दिन तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और आगामी तीन दिन तक तेज ठंडी हवा भी जारी रहेगी। गत शनिवार को हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा थी। जो कि आज 20 किमी प्रति घंटा हो सकती है। गत शनिवार को भी पूरे दिन हवा चली लेकिन तेज धूप के कारण कोई खास असर नहीं दिखा सकी। आज भी पूरे दिन धूप निकलने के आसार हैं।

Read also: दिल्ली में 3 फरवरी को हल्की बारिश होगी: मौसम विभाग

मौसम पूरी तरह से साफ हैं और तेज धूप का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में पछुआ हवा चलेगी। जिससे तापमान में अंतर आएगा। उन्होंने बताया कि आज से पछुआ हवा की गति तेज होगी। उन्होंने बताया कि तेज धूप निकलने के कारण तापमान में परिवर्तन होगा। हालांकि ठंडी हवा से धूप का असर कुछ कम हो सकता है। लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है।

Exit mobile version