Weather Update: खराब मौसम ने ठंड का असर किया दोगुना,आज भी आसमान में रहे बादल

मेरठ रीजनWeather Update: खराब मौसम ने ठंड का असर किया दोगुना,आज भी आसमान...

Date:


Weather Update: खराब मौसम ने ठंड का असर किया दोगुना,आज भी आसमान में रहे बादल

मेरठ। Weather Update – आज शुक्रवार को भी मौसम ने मेरठवासियों को काफी परेशान किया। मेरठ सहित आसपास के जिलों में गत बुधवार की रात से हुई बारिश के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में ही मौसम काफी बदल गया है। फरवरी के पहले सप्ताह में जहां तापमान में कमी आई वहीं बारिश और ठंडी हवाओं से लोग कांप रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री था। जो कि सामान्य से 9 डिग्री कम बताया जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक बताया गया है। गुरुवार की दोपहर से आज शुक्रवार की दोपहर तक 8.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

Read also: वसंत पंचमी पर होगी सैकड़ों शादी,अबूझ साया होने के कारण शुभ मुहूर्त

अभी बसंत पंचमी पर भी मध्यम गति की बारिश होने का सम्भावना व्यक्त की गई है। उसके बाद मौसम साफ होने की ओर अग्रसर होगा। इस साल पूरी जनवरी बारिश और ठंड ने रिकार्ड तोड़ दिया। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी बारिश ने फरवरी के पहले सप्ताह से ही दस्तक दे दी है। बुधवार की देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को दिन भर जारी रही। इस दौरान ​कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की सूचना है। वहीं आज शुक्रवार को भी दिनभर हल्की ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। इससे पहले गुरुवार को खराब मौसम और तेज हवा ने ठंड को कई गुना बढ़ा दिया था। हालांकि मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान जताया था। लेकिन आज सुबह के समय हल्की बूंदाबादी हुई उसके बाद दिन भर बादल तो रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मेरठ में बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली चलती रही। लेकिन एनसीआर के गाजियाबाद,नोएडा,हापुड में दिन में हल्की धूप निकली। मेरठ में शाम को 5 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप खिली। लेकिन तापमान में अंतर नहीं आया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related