Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदला उत्तरी पश्चिमी भारत का मौसम, जानिए आज कहां होगी बारिश

मेरठ। पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम बदल गया है। जहां इस बार मई में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही थी वहीं दूसरी ओर अब बारिश से मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज रविवार से बारिश और बादलों की गरज के बीच बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मेरठ सहित पश्चिमी उप्र और देश की राजधानी दिल्ली में बारिश और बूंदाबांदी के चलते गर्मी से राहत की उम्मीद है।

बता दें कि मौसम विभाग ने  22 से 24 मई के बीच मौसम में बदलाव की आशंका जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और आंधी आने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में धूल भरी आंधी के साथ गरज और हल्की बारिश हो सकती है।

Also read: आज से फिर गर्मी का प्रकोप झेलने को रहिए तैयार, न्यूनतम तापमान होगा 25 के पार

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 40 किमी प्रति रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी। मेरठ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ में 25 मई तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस दौरान आंधी और बारिश की संभावना होंगी। वहीं, 26 मई से फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा।

Also read: भीषण गर्मी ने किया बेहाल

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम,दक्षिण पूर्व दिल्ली, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, सोहाना, रेवाड़ी, फरुखनगर और मानेसर हल्की बारिश की संभावना वहीं बात उप्र के जिलों की करें तो आज 22 मई को बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर,सिद्धार्थनगर,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और संतकबीर के अलावा शामली में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी के ऊपर बन रहा हवा का हल्का दबाव 23 मई से गर्मी से राहत देगा। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी और आसपास के जिलों पर पड़ेगा। इससे अगला सप्ताह गर्मी से राहत भरा होगा।

Exit mobile version