देहरादून। बढ रहे तापमान और गर्मी के बीच अब मौसम विभाग (Weather department) ने उत्तराखंड के कई इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज शाम से बादल छाने और उसके बाद बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून में और इसके आसपास के स्थानों में मौसम साफ की उम्मीद जताई है।
Read also: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम जारी रहेगा: मौसम विभाग
मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में चमक और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इसी के साथ ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा जिससे तापमान में कमी आएगी। हालांकि पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। वहीं अन्य जगहों पर घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओले का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम में बदलाव से ठंडक का अहसास लोगों को होने लगा है।

