Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather News: बढ़ रही तेजी से गर्मी के बीच अब Heat Wave की चेतावनी


Weather News: बढ़ रही तेजी से गर्मी के बीच अब Heat Wave की चेतावनी

मेरठ। मेरठ सहित देशभर में अब गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती गर्मी (Heat Wave) के बीच तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम साफ होने और तेज धूप के बीच तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी उप्र के अलावा दिल्ली, एनसीआर, उप्र, हरियाणा,पंजाब,बिहार,गुजरात और झारखंड में अब गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलावा उप्र में भी अब लू और हीट वेव की संभावना जताई है।

Image Credit: Naeem

Read also: Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से मौसम में आएगा बदलाव, कम होगा गर्मी का प्रकोप

Image Credit: Naeem
Image Credit: Naeem

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलाव उत्तराखंड में तापमान बढ़ोतरी की ओर है। इन इलाकों में आगामी 23 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है। 24 मार्च तक रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बाद पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आज उप्र में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दाब का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान की संभावना है। इसका असर उत्तरी भारत के राज्यों पर पड़ेगा।

Exit mobile version