Weather Forecast Today: उमस ने किया बेहाल,अभी बरसात के लिए करना होगा इंतजार

नेशनलWeather Forecast Today: उमस ने किया बेहाल,अभी बरसात के लिए करना होगा...

Date:

नई दिल्ली। गर्मी और उमस से परेशान लोग इस समय बारिश के इंतजार में हैं। शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप और उमस रही। जिस कारण से तापमान में भी वृद्धि हुई। लोग इस उम्मीद में हैं कि कब बारिश हो और लोगों को गर्मी से राहत मिले। मौसम विभाग की माने तो अभी बरसात के लिए तीन-चार दिन तक लोगों को इंतजार करना होगा। बता दें कि मानसून आगमन के बाद जुलाई के महीने में भारी वर्षा होती है। लेकिन इस बार आधी जुलाई के बाद भी बरसात नहीं हुई है। जुलाई में अभी तक 104.6 मिमी औसत वर्षा होनी चाहिए थी। लेकिन अभी तक मात्र 20.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह औसतन 81 प्रतिशत कम है। पिछले महीने की 29 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद से मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र से मानसून रुठा हुआ है। इस मानसून में अब तक उप्र में 194.8 मिलीमीटर औसत वर्षा का अनुमान था। लेकिन 63.4 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। यह सामान्य से 67 प्रतिशत कम है।

Read also: UP News Today: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की पांच अगस्त और शाही मस्जिद की 16 अगस्त को होगी सुनवाई

अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर बने पश्चिमी विक्षोभ से अब 18 से 21 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। 18 और 19 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। मानसून की टर्फ लाइन ऊपर की ओर आ रही है। जिससे सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना बनती है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी की माने तो उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। आज शनिवार को आसमान में दिन में हल्के बादल और बूंदाबांदी का अनुमान है। रविवार को हल्के बादल रहने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related