Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जगह-जगह जलभराव से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मानसून सीजन के अंतिम समय में पश्चिमी उप्र पर इंद्र देव मेहरबान हुए। इस समय मेरठ के अलावा गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि अगस्त में 80 फीसद कम बारिश हुई थी। गत गुरुवार को दिन से शुरू हुई बारिश आज अभी तक जारी है। बारिश से जहां तापमान गिरा है वहीं लोगों को गर्मी से निजात मिली है। गुरुवार को आठ मिलीमीटर बारिश हुई है। आज शुक्रवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। खबर लिखे जाने तक मेरठ और पूरे एनसीआर के जिलों में झमाझम बारिश हो रही थी। जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। 

मानसून के अंतिम समय में सितंबर की हो रही यह पहली बारिश है। लोग घरों में बारिश का आनंद ले रहे हैं। वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इस समय अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री कम बताया जा रहा है। इसके पहले सितंबर के शुरूआती दौर में बारिश न होने से गमÊ जोरों पर थी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 48 घंटे तक अभी मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य में प्रभावी निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। जो कि 48 घंटे तक सक्रिय रहने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते कई स्थानों पर भारी बारिश का अंदेशा है। बारिश इस समय मेरठ पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर जिलों में हो रही है।

वहीं पूर्वोत्तर के जिलों लखनऊ और कानपुर में भी तेज बारिश है। पश्चिमी उप्र के जिलों बिजनौर,शामली, बागपत, बुलंदशहर,मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों और ग्रामीण इलाकों में तड़के से रिमझिम बरसात हो रही है। इस बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गमÊ से निजात मिली है। इसके साथ बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।  किसानों को खेत में गन्ने और चारे की फसल में बारिश से काफी राहत मिली है। बता दें कि इस बार औसत से काफी कम बारिश होने के कारण पश्चिमी उप्र के किसान परेशान थे। इस समय रिमझिम बारिश हो रही है, यह फसलों के लिए अमृत के समान है। बारिश से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकलने के कारण मौसम में उमस बनी हुई थी। जिससे लोग काफी परेशान थे।

Exit mobile version