Weather Update: एनसीआर में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नेशनलWeather Update: एनसीआर में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई राज्यों...

Date:

एनसीआर में देर रात को हुई तेज बारिश के बाद बुधवार को भी कई जगह बादल छाए रहे और बारिश की हल्की की फुहारे बरसी। आज गुरुवार को सुबह से बादल छाए हुए है और रुक-रुक बारिश हो रही, जिसकी वजह से बढ़ती उमस भरी गर्मी से राहत मिली। . 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा आसपास निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। जिसके प्रभाव में आने से कुछ दिनों में नोएडा एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26ः10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास है। मानसून का सीजन लगभग खत्म हो चुका है. लेकिन अभी एनसीआर और दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों की बारिश ने कुछ हद तक राहत प्रदान की है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान हैं। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। एनसीआर में दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की आंधी और गरज का अनुमान है।.

इसके अलावा राजस्थान में आज और कल, उत्तरप्रदेश में आने वाले दो दिनों के के अलावा कोंकण और गोवा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आने वाले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका बन रही है। आने वाले 5 दिनों में उत्तराखंड में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश के आंधी तूफान की भी संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related