Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Alert News: अब दो दिन बारिश का अलर्ट जारी,फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ


Weather Alert News: अब दो दिन बारिश का अलर्ट जारी,फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

मेरठ। Weather Alert News – फरवरी के शुरूआती दिनों में हुई तेज बारिश के बाद अब धूप निकलने से ​कुछ राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा और दो दिन बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। इस समय मौसम हवा के बिना शुष्क हो गया है। जिससे मेरठवासियों और एनसीआर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बारिश की चेतावनी से फिर से लोगों की दुश्वारियां बढ़ेगी। मेरठ मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 सुभाष ने बताया कि एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि हालांकि ये बारिश हल्की होगी लेकिन इससे मौसम में परिवर्तन होगा। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि फिर 11 फरवरी से मौसम में परिवर्तन होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इस समय फरवरी में शुरूआती दिनों से ही बारिश ने कहर मचाया है।

Read also: मप्र में 14 फरवरी के बाद शुरु होगा शराबबंदी अभियान: उमा

जिससे फरवरी माह में पिछले कई दशकों का बारिश का रिकार्ड टूटा है। आज सोमवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 18 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर बना हुआ है। तापमान में बढ़ोत्तरी और सूरज द्वारा तेज धूप फैलाने से ठंड से तो राहत है। लेकिन तापमान की ये बढ़ोत्तरी बारिश का सूचक है। यहीं कारण है कि अब 8 फरवरी की शाम को और 9 फरवरी में दिन में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Exit mobile version