Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना संकट में भी बढ़ी अरबपतियों की संपत्ति


कोरोना संकट में भी बढ़ी अरबपतियों की संपत्ति

न्यूयॉर्क। कोरोनावायरस से दुनियाभर में सिर्फ आम आदमी ही प्रभावित नहीं हुआ है, बल्कि कई धनी लोगों पर भी इसका असर हुआ है. मगर इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति में कोरोना काल के दौरान भी बढ़ोतरी हुई है. थिंक टैंक इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिसी रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, सिर्फ अमेरिका में ही अरबपतियों की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ डॉलर के पार हो गई है. दिग्गजों की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक आठ जून 2020 तक टॉप 12 अरबपतियों को कितना फायदा हुआ.Corona

बेजोस 19वें स्थान पर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मैकेंजी बेजोस सूची में 19वें स्थान पर हैं. आठ जून तक उनकी कुल संपत्ति 49.2 अरब डॉलर है. इसमें 4,370 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है. 

20वें स्थान पर जैक मा
अलीबाबा के संस्थापक जैक मा की बात करें, तो उनकी संपत्ति 2,110 अरब डॉलर बढ़कर 47.5 अरब डॉलर हो गई है. वे 20वें स्थान पर हैं।

22वें स्थान पर एलन मस्क 
स्पेसएक्स कंपनी के सीईओ एलन मस्क 22वें स्थान पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 43.9 अरब डॉलर है. इसमें 8,590 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है.Corona

124वें स्थान पर राधाकिशन दमानी 
भारत के राधाकिशन दमानी 124वें स्थान पर है. उनकी कुल संपत्ति 12.3 अरब डॉलर है. इसमें 3,960 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है.

ये हैं टॉप-12  

Exit mobile version