हम पाकिस्तान को चूड़ियां भी पहना देंगे, बिहार में बोले पीएम मोदी

नेशनलहम पाकिस्तान को चूड़ियां भी पहना देंगे, बिहार में बोले पीएम मोदी

Date:

बिहार के सारण में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वाले आज कल मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी। इन लोगों ने सोचा है, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या?

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने इतने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया। गरीब और गरीब होता जा रहा था, देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी और सरकार में बैठे लोग बिना शर्म कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या। ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे, लेकिन गरीब का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी है, जिसने गारंटी दी कि कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा, गरीब के घर का चूल्हा जलता रहेगा। आज 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त में राशन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी से निभा रहा हूं और उसी ईमानदारी से मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड भी दे रहा हूं। देश भी देख रहा है, मोदी ने अपने 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी किसी को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने देगा। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा, इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। हम कहते हैं पहना देंगे। अब उनको आटा भी चाहिए, उनके पास बिजली भी नहीं है। हमें मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...