- नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा, भाजपा जाति-धर्म की तो कांग्रेस इंसानियत की राजनीति करती है
मेरठ। भाजपा जाति और धर्म के नाम की राजनीति करती है लेकिन हम कांग्रेसी इंसानियत के नाम पर राजनीति करते हैं। शुक्रवार को मेरठ आये वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अब मथुरा की बारी के ट्वीट को लेकर कहा कि हम सबसे पहले इंसान है तब हिंदू और मुसलमान हैं।
Read also: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यात्राओं पर दिया जोर
नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि अगर इंसान ही नही तो क्या जानवर हिंदू और मुसलमान होते। हम सबके धर्म की इज्जत करते हैं। उन्होंने गणेश वंदना का पाठ कर सभी को अचंभित कर दिया। नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि मैंने सारे वेद, ग्रंथ, श्रीमद भागवद गीता, बाईबल सहित सभी धर्माें के धार्मिक ग्रंथ पढ़े हैं।
पत्रकारों के सवाल को जवाब देते हुए नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस हर दिन आगे बढ़ रही है। मैं आज इसलिये यहां आया हूं और कल होने वाली बैठक भी इसी मुद्दे को लेकर है। मेरठ में प्रियंका गांधी की रैली दो बार टलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महोबा में चार बार टलने के बाद पांचवी बार में रैली हुई। कभी-कभी अनेक परिस्थितियों के कारण ऐसा हो जाता है लेकिन जल्द ही मेरठ में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित होगी।
Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में क्या मिथक तोड़ पायेगी भाजपा
विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन सिर्फ जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद कांग्रेस आगागी रणनीति तय करेगी। नसीमुद्दीन सिद्दकी ने 2022 में होने वाले चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा किया।
गौरतलब है कि यूपी में अगले साल होेने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। पहले चरण में प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी ने मेरठ में कांग्रेस कार्यालय पर भावी प्रत्याशियों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी हासिल की। कल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सहारनपुर और मेरठ मंडल के प्रत्यशियों की स्क्रीनिंग करेगी।

