Site icon Buziness Bytes Hindi

Hair Tips: ज्यादा उलझे बालों को कुछ इस तरह सुलझाएं!

Hair Tips

लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Tips – कई दिनों तक बाल ना सुलझाने के कारण बाल ज्यादा उलझ जाते है। ऐसे में बाल काफी कमजोर भी हो जाते है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे की ज्यादा उलझे बालों को किस तरह सुलझाएं। 

बालों में नमी कम

बालों में नमी कम हाती है तो वे  बुरी तरह से उलझ जाते हैं, इन्हे  सुलझाना मुश्किल होता है। इसीलिए शैंपू से वॉश करने के बाद उनमें कंडीशनर लगाना चाहिए। ये बालों में नमी देगा और वे आसानी से सुलझ जाएंगे।

डीप कंडीशनर 

बालों पर डीप कंडीशनर लगा सकते हैं, इसे लगाने से पहले बालों को हल्का सा गीला कर लें। फिर कंडीशनर को हथेलियों पर ले कर बालों पर हल्के हाथ से रब करें। 

बालों में कंघी 

बालों को वॉश करने के बाद जब वे सूख जाएं तब ही उसे बांधें, और अच्छे से बालों में कंघी करे। बालों में कंघी न करने पर बालों में गांठ पड़ जाती है, आप चौड़े दांतों वाली कंघी का ही चुनाव करें।

हेयर ऑयल

बाल काफी ज्यादा उलझ गए हैं, तो हेयर ऑयल का इस्तेमाल करे। ध्यान दे, कंडीशनर या हेयर ऑयल लगाने के बाद बालों को कस कर न बांधे वार्ना बाल टूटते है। 

Exit mobile version