Site icon Buziness Bytes Hindi

Waterfalls In Meghalaya: मेघालय के ये खूबसूरत झरने देंगे दिल को सुकून, एक बार जरूर जाएं!

लाइफस्टाइल डेस्क। Waterfalls In Meghalaya – मेघालय गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है, यहां के हरे-भरे जंगल और झरने दिल को अलग ही सुकून देते है। ये ही नहीं, यहां पेड़ों की जड़ों से बने पुल मेघालय की ख़ूबसूरती को ओर भी ज्यादा बढ़ाते है। आज हम मेघालय के कुछ खूबसूरत झरनों के बारे में बातएंगे, जहां से आपका मन आने का नहीं करेगा। बता दे, इन झरनों को देखने के लिए के लिए कम से कम तीन से चार दिन का समय चाहिए। साथ ही कुछ झरने देखने के लिए ट्रैकिंग भी करनी पड़ती है। 

Read also: Devalsari Uttarakhand: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है देवलसारी, यहां जाना न भूले!

Wah Kaba Falls

Image by lecreusois from Pixabay

Wah Kaba Falls शिलांग से चेरापूंजी के रास्ते में पड़ता है, यहां 170-180 मीटर की ऊंचाई से गिरते पानी को देखने में खूब मजा आता है। आपको इस जगह तक पहुचने के लिए छोटी सी ट्रैकिंग करनी पड़ेगी। इस झरने के आसपास का नजारा खूबसूरत है और काफी सुकून देता है। आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते है। 

Wei Sawdong

Image by lecreusois from Pixabay

Wei Sawdong काफी खूबसूरत झरना है, यहां कम से कम 200 मीटर का ट्रैक है साथ ही बांस की मदद से यहां का रास्ता बनाया है। अगर आप यहां जाए तो ग्रिप वाले जूते पहने। यहां आपको अद्भुत थ्री स्टेप वॉटरफॉल देखने को मिलता है, और  पत्थरों और चट्टानों से बने हुए स्टेप्स के जरिए आप ऊपर तक पहुंच सकते हैं। ध्यान दे यहां आपको थोड़ा संभल कर जाना होगा। 

Read also: Floating Huts Tehri: उत्तराखंड टिहरी झील में ले फ्लोटिंग हट् के मजे, गोवा जाना भूल जाएंगे!

Prut waterfall

Image by Jon Pauling from Pixabay

Prut waterfall मेघालय से वापस शिलॉन्ग जाते हुए पड़ता है, यहां भी आपको थोड़ी ट्रैकिंग करनी पड़ेगी। इस झरने की खास बात ये है की यहां भीड़ कम होती है, आपको यहां काफी अच्छा लगेगा। आप यहां फोटोग्राफी कर सकते हैं और झरने के ठंडे-ठंडे पानी में नहा भी सकते हैं।

Exit mobile version