जल जीवन भी है, आस्था भी: मन की बात में पीएम मोदी

फीचर्डजल जीवन भी है, आस्था भी: मन की बात में पीएम मोदी

Date:


जल जीवन भी है, आस्था भी: मन की बात में पीएम मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ‘‘मन की बात” कार्यक्रम की 74वीं कड़ी में देश से अपने विचार साझा किये, प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार इस साल ‘‘विश्व जल दिवस” से 100 दिनों का अभियान भी शुरू करेगी। मोदी ने कहा कि दुनिया के हर समाज में नदी के साथ जुड़ी हुई कोई-न-कोई परम्परा होती ही है और नदी तट पर अनेक सभ्यताएं भी विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति क्योंकि हजारों वर्ष पुरानी है इसलिए इसका विस्तार देश में और ज्यादा मिलता है।

जल जीवन भी है, आस्था भी
उन्होंने कहा, “भारत में कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब देश के किसी-न-किसी कोने में पानी से जुड़ा कोई उत्सव न हो। माघ के दिनों में तो लोग अपना घर-परिवार, सुख-सुविधा छोड़कर पूरे महीने नदियों के किनारे कल्पवास करने जाते हैं। इस बार हरिद्वार में कुंभ भी हो रहा है। जल हमारे लिये जीवन भी है, आस्था भी है और विकास की धारा भी है।”

पारस से महत्वपूर्ण है पानी
पानी को पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पारस के स्पर्श से लोहा, सोने में परिवर्तित हो जाता है वैसे ही पानी का स्पर्श जीवन और विकास के लिये जरुरी है। उन्होंने कहा, ‘‘पानी के संरक्षण के लिये, हमें, अभी से ही प्रयास शुरू कर देने चाहिए।” आगामी 22 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण सिफ सरकार की नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे देश के नागरिकों को समझना होगा । उन्होंने अपने आसपास के जलस्त्रोतों की सफाई के लिये और वर्षा जल के संचयन के लिये देशवासियों से 100 दिन का कोई अभियान शुरू कने का आह्वान किया।

आत्मनिर्भर भारत का मंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि “जब आसमान में हम अपने देश में बने लड़ाकू विमान तेजस को कलाबाजियां खाते देखते हैं, जब भारत में बने टैंक, भारत में बनी मिसाइलें, हमारा गौरव बढ़ाते हैं, जब समृद्ध देशों में हम मेट्रो ट्रेन के मेड इन इंडिया कोच देखते हैं, “जब दर्जनों देशों तक Made in India कोरोना वैक्सीन को पहुंचते हुए देखते हैं, तो हमारा माथा और ऊंचा हो जाता है” पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का ये मंत्र, देश के गांव-गांव में पहुंच रहा है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related