Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News Today : उत्तराखंड पुलिस की इस कार्यवाही को देखकर आप बुलेट के इस शौक से कर लेंगे तौबा

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस ने मोडिफाई साइलेंसर लगाने का शौक रखने वालो के लिए एक बड़ी कार्यवाही की है. अगर आपके पास भी बुलैट में मोडिफाई साइलेंसर है तो पुलिस की इस कार्यवाही के बाद आप स्वयं ही उस साइलेंसर को उतार देंगे. राजधानी देहरादून की सड़को पर उत्तराखंड पुलिस के इशारे पर रोड रोलर ने जो कार्यवाही की उसे देखने वालो की भीड़ जमा हो गई. दरअसल देहरादून पुलिस ने मोडिफाई सैलेंसरों को लेकर की गई कार्यवाही में जब्त किये सैलेंसरो को बीच सड़क में सबके सामने रोड रोलर से नस्ट करवा दिया. जो पुरे दिन लोगों की चर्चा का विषय बानी रही.

Also Read : Champawat News Today: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कांग्रेसी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक पर लगाए गंभीर आरोप

 15 दिन में जब्त किये सैकड़ो साइलेंसर 

 यातायात पुलिस द्वारा 13 मई से 27 मई तक मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया गया था. इस अभियान के तहत देहरादून यातायात पुलिस द्वारा 461 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 57 वाहन सीजी किए गए साथ ही 150300 रुपए का जुर्माना वसूला गया. चलानी कार्रवाई में यातायात पुलिस द्वारा 185 वाहनों के सैलेंसर उतारकर करौली में दाखिल किए गए. जिन्हे यातायात कार्यालय के बाहर रोड पर रोलर के माध्यम से नष्ट किए गए. वहीं एसपी ट्रैफिक अक्षय कौड़े ने बताया कि दो पहिया वाहन पर इस प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और ट्रैफिक पुलिस द्वारा साइलेंसर उतारकर इसी प्रकार नष्ट किए जाएंगे.

Also Read : Uttarakhand News Today: धामी सरकार के लिए गैर हुई त्रिवेंद्र की घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण

 सड़क पर कार्यवाही ने लोगों को डराया 

गुरुवार को जब राजधानी देहरादून की सड़को पर जब रोड रोलर मोडिफाई सैलेंसरो को कुचल रहा था. यह नजारा लोगों के लिए बड़े ही कौतुहल का विषय बना हुआ था हर कोई इसकी वजह जानने को लालायित था. जिसके चलते वंहा काफी भीड़ जमा हो गई. एसपी ट्रैफिक अक्षय कौडे ने बताया की खुलेआम सड़क पर इस कार्यवाही करने का उद्देश्य लोगों को इसको लेकर जागरूक करना था साथ ही उन्होंने बताया की इसके आलावा एक भय भी दिखाना था की अगर आप अपनी बुलेट में मोडिफाई साइलेंसर लगते है तो देहरादून पुलिस उनके खिलाफ किस तरह की कार्यवाही करेगी. इसलिए अगर आप देहरादून आकर मोडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट चलाने की सोच रहे है तो एक बार जरूर सोच लीजियेगा.

Exit mobile version