वसीम रिज़वी की हयाती क़ब्र तोड़ी गयी

उत्तर प्रदेशवसीम रिज़वी की हयाती क़ब्र तोड़ी गयी

Date:


वसीम रिज़वी की हयाती क़ब्र तोड़ी गयी

लखनऊ: शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी द्वारा कुरान की आयतों पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने के विरोध में बीते रविवार को लखनऊ में उनकी ‘हयाती कब्र’ तक तोड़ दी गई. ‘हयाती कब्र’ का मतलब वह क़ब्र जिसे इंसान अपने जीवनकाल में ही अपने दफ़्न होने की जगह को पैसे देकर खरीद लेता है. शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी ने लखनऊ की मशहूर तलकटोरे की कर्बला में अपने लिए एक कब्र बुक करवाई थी.

तालकटोरा क़ब्रिस्तान में है क़ब्र
दरअसल, वसीम रिज़वी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की है कि पवित्र क़ुरआन से 26 आयतें निकाल दी जाएं क्योंकि वो आयतें आतंकवाद की शिक्षा देती हैं. इससे मुसलमानों में भारी रोष है| रविवार को लखनऊ में हुए एक सम्मेलन में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ऐलान किया था कि वसीम रिज़वी को मरने के बाद मुल्क के किसी भी कब्रिस्तान में दफन होने के लिए जमीन नहीं दी जाएगी और न ही कोई मौलाना उनके जनाज़े की नमाज़ पढ़ाएगा. जिसके बाद नाराज़ मुसलमानों एक ग्रुप ने तालकटोरा क़ब्रिस्तान जाकर उनको हयाती क़ब्र को तोड़ दिया|

विवादों से पुराना नाता
बता दें वसीम रिज़वी का विवादों से पुराना नाता है, उनपर वक़्फ़ सम्पत्तियों को बेचने और हेरफेर करने के बहुत से आरोप लगे हैं|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...