Site icon Buziness Bytes Hindi

वसीम जाफर को उत्तराखंड में मिली जिम्मेदारी


वसीम जाफर को उत्तराखंड में मिली जिम्मेदारी

मुंबई। भारतीय टीम के ओपनर रहे वसीम जाफर को उत्तराखंड रणजी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. जाफर ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की. जाफर ने इसी साल सात मार्च को अपने 24 साल के क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था. वह भारत के घरेलू क्रिकेट के बड़े नामों में गिने जाते हैं. उन्होंने 260 प्रथम श्रेणी मैच खेले. जाफर ने भारतीय टीम के लिए भी 31 टेस्ट मैच और दो वनडे मैच खेले हैं. मुंबई से बतौर सलामी बल्लेबाज अपने करियर की शुरुआत करने वाले जाफर ने बाद में विदर्भ का रुख किया और उसे दो बार रणजी ट्रॉफी विजेता बनाने में अहम योगदान दिया.

क्या बोले जाफर?
कोच बनने पर जाफर ने कहा, मैं काफी खुश और उत्साहित हूं कि क्योंकि मुख्य कोच के तौर पर यह मेरा पहला कार्यकाल होगा. मैं वहां खिलाडिय़ों के जीवन और करियर में बदलाव लाने की कोशिश करूंगा. यह सुनिश्चित करूंगा कि खिलाड़ी और टीम सुधार करे.

Exit mobile version