उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 2 गंभीर रूप से जख्मी हैं। लखनऊ से वाराणसी आते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, गाडी में कुल 8 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई ये सभी लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर बनारस लौट रहे थे। जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है. स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग वाराणसी के रहने वाले थे।
Read also: पंजाब में पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं से हमारे पक्ष में सकारात्मक माहौल होगा: भाजपा
वाराणसी में रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख व बीजेपी नेता तेग बहादुर सिंह उर्फ तेगा अपने 6 समर्थकों को लेकर लखनऊ गए हुए थे, वहां उन्होंने अपने समर्थकों को बीजेपी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद सभी वापस वाराणसी लौट रहे थे।
वापस आते समय जब गाड़ी सुल्तानपुर अंतर्गत आने वाले बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार के पास पहुंची तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अचानक से अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
Read also: जम्मू कश्मीर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, मायावती ने बताया सरकार को दोषी
घायलों को तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को बीएचयू रेफर कर दिया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे की खबर पुलिस ने सभी पीड़ितों के परिवार वालों को दे दी है। मृतकों की पहचान गिरी शुक्ला (65), अखिलेश मिश्रा (43), गुड्डू पाण्डेय व अमित मिश्रा के रूप में हुई है।

