Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: भूस्खलन के चलते पिछले 28 घंटे से बंद गंगोत्री हाइवे खुला, वाहन चालकों को मिली राहत

ऋषिकेश। ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे भूस्खलन के कारण पिछले 28 घंटे से बंद था जो कि अब खोल दिया गया है। हाइवे बंद होने से 20 किमी लंबा जाम लग गया था। हाइवे पर भूस्खलन के चलते लगे जाम में हजारों की संख्या में ट्रक फंसे हुए थे। यह हाइवें शुक्रवार से बंद था। हाइवे पर बस व ट्रक काफी संख्या सड़क पर फंसे हुए थे। सुबह जैसे ही हाइवे खोला गया और आवागमन चालू हुआ तो लोगों ने राहत महसूस किया।

Also read: भगवान तुंगनाथ की धार्मिक मान्यता

ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर गत शुक्रवार को भूस्खलन होने से इसको बंद कर दिया गया था। इस दौरान हाइवे पर आने जाने वाली सड़कों पर दोनों ओर वाहन फंस गए। हाईवे बंद होने से क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप हुई तो लोगों की परेशानियां बढ़ गई। बड़ी मशक्कत के बाद सुबह छह बजे हाईवे पर आवागमन चालू हो पाया। लेकिन अभी भी हाईवे पर जोखिम बना हुआ है। 

Also read: UP News : 30.5 करोड़ कोरोना के टीके की डोज लगाई जा चुकी है, जो देश में सर्वाधिक-

आलवेदर रोड निर्माणदायी संस्था बीआरओ, कंपनी एबीसीआइ, स्वर्ण जयंती कंपनियों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा। भूस्खलन की गति कम होने के बाद भी मलबा हटाने के काम में वो तेजी नहीं दिखाई दी जो कि होनी चाहिए थी।

Exit mobile version