बैंक के शेयर बेच वॉरेन बफे ने सोने में किया निवेश

बिज़नेसबैंक के शेयर बेच वॉरेन बफे ने सोने में किया निवेश

Date:


बैंक के शेयर बेच वॉरेन बफे ने सोने में किया निवेश

नई दिल्ली: बैंक के शेयर बेच देना और गोल्ड माइन में निवेश कर देना, ये दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स वॉरेन बफे का स्टाइल नहीं है, लेकिन इस बार उन्होंने यही किया है। शुक्रवार को अमेरिका के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज को ये जानकारी दी गई कि इन्वेस्टिंग गुरु ने ऐसा किया है, जो बाजार के लिए अच्छा संकेत नहीं है। वॉरेन बफे ने अप्रैल से जून की तिमाही में जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के 62 फीसदी शेयर बेच दिए और वेल्स फार्गो एंड कंपनी के भी 26 फीसदी शेयर बेच दिए। यहां तक कि उन्होंने गोल्डमैन सैक्स के भी सारे शेयर बेच दिए।

अमेरिका में इन दिनों कोरोना महामारी की वजह से बैंकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते ये कदम उठाया गया माना जा सकता है, लेकिन जब उन्होंने बैरिक गोल्ड कॉर्पोरेशन में निवेश किया तो लोग थोड़ा हैरान हो गए। माना जा रहा है कि वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने इस कंपनी में करीब 60.5 करोड़ डॉलर के शेयर खरीदे हैं, जो एक सोने की खदान की कंपनी है। इसे डरकर किया गया निवेश भी माना जा रहा है, लेकिन वॉरेन बफे जैसे इन्वेस्टिंग गुरु की ओर से ऐसा किया जाना अच्छा संकेत नहीं है। बता दें कि 30 अगस्त को ही वॉरेन बफे का 90वां जन्मदिन है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...