Site icon Buziness Bytes Hindi

नरेश टिकैत की वार्निंग: ओछी हरकतें छोड़ किसानों के मसले को जल्द हल करे


नरेश टिकैत की वार्निंग: ओछी हरकतें छोड़ किसानों के मसले को जल्द हल करे

नई दिल्ली: गाजीपुर बॉर्डर पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन नेता नरेश टिकैत महापंचायत में सरकार पर निशाना साधा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने हाल ही में हुए राकेश टिकैत पर हमले का जिक्र करते हुए कहा, “बीजेपी ओछी हरकतों से बाज आए और इस मसले को जल्द हल करे। हम कोई देश विरोधी काम नहीं कर रहे हैं। किसान हमारा परिवार है और हम आज बॉर्डर पर इनकी हौसला अफजाई करने आए हैं।”

अलवर में हुई घटना की निंदा
उन्होंने कहा, “यदि किसान नेता या किसान पर आंच आई तो देश की सड़कों पर किसान होगा। अलवर में हुई घटना की हम निंदा करते हैं, ये गलत है।” इस महापंचायत में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस पंचायत को लेकर किसान संगठनों के पदाधिकारियों को संदेश भेजा गया था। यही वजह है कि बॉर्डर पर दूर दूर तक सिर्फ किसान ही किसान नजर आए।

किसान को पराया न समझे सरकार
नरेश टिकैत ने एक बार फिर मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार इन कानूनों को वापस ले और किसान को पराया न समझे। किसान बॉर्डर पर 4 महीने से अधिक समय से सड़कों पर बैठे हैं, सरकार को इनकी सुध लेनी चाहिए।

Exit mobile version