Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की चेतावनी, शुक्रवार को जामा मस्जिद में मौलवियों से करेंगे शास्त्रार्थ

गाजियाबाद। भाजपा से निलंबित की गई नुपूर शर्मा के समर्थन में अब डासना देवी मंदिर के महंत श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि खड़े हो गए हैं। यति नरसिंहानंद ने कहा कि नूपुर शर्मा ने जो कहा वह गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के धार्मिक ग्रंथ कुरान और इस्लामिक पुस्तकों में यही लिखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी शुक्रवार 17 जून 2022 को वह अकेले दिल्ली जामा मस्जिद जाएंगे। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे शुक्रवार 17 जून 2022 को दिल्ली जामा मस्जिद में इस्लामी मौलवियों से शास्त्रार्थ करेंगे। उन्होंने इसका एक वीडियो जारी किया है।

Also Read : Varanasi Serial Blast : फांसी की सजा सुनते ही वलीउल्लाह परिवार का हवाला देकर मांगने लगा रहम की भीख

उन्होंने कहा की भारतवर्ष के नेताओं और सनातन के धर्मगुरुओं के लिए ये शर्म की बात है। पूरी दुनिया के मुसलमान हिंदुओं पर उन्हीं की किताबों में लिखी बातों को बोलने पर सर कलम करवाने का फतवा सुना रहे हैं। मुसलमानों ने जनसंख्या विस्फोट करके देश पर कब्जा किया है। अब हिंदुओं की स्थिति देश में बहुत खराब हो गई है। उन्होंने कहा खुलेआम देवी देवताओं के मठ मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदुओं की आस्था पर चारों तरफ से प्रहार हो रहे हैं। लेकिन हमारे लिए ना तो कोई बोलने वाला है और ना कोई आवाज उठाने वाला। ये तो एक तरह से गुलामी थोप दी गई है।  उन्होंने कहा कि वो शुक्रवार 17 जून 2022 को दिल्ली जामा मस्जिद जाएंगे। जिससे कि लाखों मुसलमानों को बता सकें कि जो आज मोहम्मद और इस्लाम के बारे में बोला जा रहा है, वो सब उनकी अपनी किताबों में है।

Also Read : Kanpur Violence : यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी

Exit mobile version