Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: आज प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग का अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। चेतावनी के साथ ही मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इसी के साथ भूस्खलन की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में आने वाले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। इस बार इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य को येलो अलर्ट जोन में रखा है। उत्तराखंड में आज रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली,नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Read also: Petrol-Diesel Bhav: जानिए क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसी के साथ प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हल्की और तेज बौछार की संभावना जताई है।मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सात जिलों में आने वाले चार दिनों के भीतर अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए चमोली और पिथौरागढ़ में 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के मद्देनजर राज्य के जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसी के साथ यह भी कहा कि अगर ऐसी परिस्थिति में किसी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहेगा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री  और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहने की संभावना है।

Exit mobile version