वॉर्न की इच्छा, बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में ही हो

स्पोर्ट्सवॉर्न की इच्छा, बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में ही हो

Date:


वॉर्न की इच्छा, बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में ही हो

नई दिल्ली. दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से निवेदन किया है कि वह प्रतिष्ठित बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच को कोविड-19 के चलते मेलबर्न शहर से कहीं और स्थानांतरण न करे. इस साल भारत और ऑस्ट्रेलिया को यह टेस्ट मैच खेलना है.

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का विक्टोरिया राज्य में कुछ ज्यादा ही प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग-डे टेस्ट की मेजबानी के लिए किसी अन्य विकल्प पर सोच रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस सप्ताह भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम घोषित करना है.

इस दौरे पर टीम इंडिया को यहां चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है. इस बार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) को यह डर है कि कहीं उससे कोविड-19 के चलते बॉक्सिंग-डे टेस्ट की मेजबानी न छिन जाए.

सबसे बड़ा अवसर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फुटबॉल के बाद क्रिकेट दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल है और ऑस्ट्रेलिया के खेल कैलेंडर में बॉक्सिंग-डे टेस्ट सबसे बड़ा अवसर है. हमें इस साल इसे एमसीजी में ही रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मेलबर्न कप और एएफएल जीएफ (ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल लीग) ऑस्ट्रेलिया में अगले बड़े कार्यक्रम हैं. इस बार टीम इंडिया का यह दौरा दिसंबर से शुरू होगा. पहली बार टीम इंडिया विदेशी जमीन पर डे-नाइट टेस्ट खेलेगी, जिसके एडिलेड या ब्रिसबेन में आयोजित होने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कैलेंडर के हिसाब से हर बार 26 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह टेस्ट मैच परंपरागत रूप से मेलबर्न में ही खेला जाता है, लेकिन इस बार कोविड- 19 के चलते ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह एडिलेड या ब्रिसबेन में आयोजित हो सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...