Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्म पानी पीना सेहत को देता है कितना फायदा?

warm water benefits and side effects

लाइफस्टाइल डेस्क। पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलहा दी जाती है। ऐसा करने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। इसके अलावा कहा जाता है की ठंडा पानी पीने के बजाए गर्म पानी पीना चाहिए। ये गले में खराश, सर्दी -खांसी और जुकाम में आराम देने के साथ वजन कम करने में मदद करता है। लेकिन हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होता है, आज हम उसी के बारे में बात करेंगे।

गर्म पानी पीने के फायदे

हल्के गर्म पानी का सेवन मल त्याग में मदद करता है। साथ ही अपच और एसिडिटी की शिकायत में भी काम करता है। खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने से पेट में ऐंठन व दर्द नहीं होता।

हल्का गुनगुना पानी सुबह शाम खाने के बाद पिने से वजन कम किया जा सकता हो। साथ ही ये भोजन पचाने के लिए बेस्ट है।

अगर आप अपनी पाचन शक्ति को बढ़ना चाहते है तो गर्म पानी का सेवन करे। ये पेट और आंतों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

गर्म पानी पीने के नुकसान

अधिक गर्म पानी पिने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और किडनी पर असर भी हो सकता है। जिससे किडनी खराब होने लगती है।

सोने से पहले गर्म पानी नहीं पीना चाहिए, वरना आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। साथ ही रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर दबाव भी पड़ जाता है। ये शारीरिक व मानसिक के लिए सही नहीं माना जाता।

अधिक गर्म पानी पिने से शरीर हाइड्रेट नहीं होता बल्कि डिहाइड्रेशन होने लगता है। (Image/Pixabay)

Exit mobile version