Vaaris Panjaab de: पंजाब में हाईअलर्ट, अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पुलिस का तलाशी अभियान

नेशनलVaaris Panjaab de: पंजाब में हाईअलर्ट, अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पुलिस का तलाशी...

Date:

चंडीगढ़। वारिसा पंजाब दे के अमृतपाल सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। इसी के साथ आज पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

#image_title

अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इन जिलों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है।

उसकी दो कारों को पुलिस ने जब्त करने के साथ गनरों को पकड़ा है। जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अमृतपाल पर दर्ज हैं मामले

अमृतपाल पर दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने करीबी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से नाराज अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। उस पर कार्रवाई न होने से पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी। अमृतपाल पर आरोप था कि वह श्रीगुरुग्रंथ साहिब की आड़ लेकर थाने पहुंचा था और भीड़ को हमले के लिए उकसाया। इसके अलावा उस पर भड़काऊ भाषण देने का केस भी दर्ज है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...