वारिना हुसैन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

बॉलीवुडवारिना हुसैन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

Date:


वारिना हुसैन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बाद एक्ट्रेस वारिना हुसैन ने भी सोशल मीडिया से छुट्टी कर ली है। वारिना हुसैन के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन ( 19 लाख) फॉलोवर्स हैं। उन्होंने बताया कि वे अब सोशल मीडिया यूज नहीं करेंगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी टीम अकाउंट को मैनेज करेगी और उनके काम को लेकर फैन्स को अपडेट करेगी। सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान वारिना हुसैन ने इंस्टाग्राम पर एक टैक्स्ट पोस्ट लिख कर शेयर की है।

वरीना हुसैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस पोस्ट में लिखा है कि ‘मैंने पढ़ा था कि अगर आप कहीं जा रहें हो तो उसकी घोषणा नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह एयरपोर्ट नहीं है। लेकिन, मैं अपने दोस्तों और फैन्स को यह बताना चाहती हूं, जिनका प्यार मेरी स्ट्रेंथ है कि ये मेरी आखरी सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट के बाद मेरा अकाउंट मेरी टीम संभालेगी और मेरे काम से जुड़ी बातें शेयर करेगी।’

यह पहली बार नहीं है कि वारिना हुसैन ने सोशल मीडिया को बॉय बोला हो। इससे पहले भी वो सोशल मीडिया से कुछ समय तक दूरी बना चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने कुछ महीने के लिए सोशल मीडिया बंद कर दिया था। उन्होंने इसे ‘सोशल मीडिया डिटॉक्स’ नाम दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...