टूटा पैर दिखाना है तो बरमूडा पहनें ममता

फीचर्डटूटा पैर दिखाना है तो बरमूडा पहनें ममता

Date:


टूटा पैर दिखाना है तो बरमूडा पहनें ममता

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता को लेकर दिया विवादित बयान
बयान का वीडियो सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैैसे आगे बढ़ रहा है नेताओं की जुबां उतनी ही भटकती जा रही है। दुःखद यह है कि अर्नगल टिप्पणी करने वाले सामान्य कार्यकर्ता नहीं पार्टियों के वरिष्ठ नेता हैं। अब बंगाल बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टूटा पैर दिखाने के लिये साड़ी की बजाये बरमूडा पहनने की सलाह दे दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की इस टिप्पणी के बाद उनका जमकर विरोध हो रहा है।

बंगाल के पुरलिया में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की एक वीडियो वाॅयरल हो रही है जिसमें वह ममता की पैर की चोट पर सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो में दिलीप घोष ने कहा, लोग उनका चेहरा नहीं देखना चाहते हैं, इसीलिए वह अपना टूटा हुआ पैर दिखा रही हैं। उन्होंने साड़ी पहन रखी है, जिसकी वजह से उनका एक पैर कवर है, जबकि दूसरा दिख रहा है। कभी किसी को इस तरह साड़ी पहने नहीं देखा। अगर आप अपना पैर दिखाना चाहती हैं तो फिर बरमूडा पहन लें। दिलीप घोष ने कहा, ने डाक्टर्स ने ममता बनर्जी के बाएं पैर में प्लास्टर लगा दिया, जबकि चोट उन्हें दाएं पैर में लगी थी। अगर कोई फ्रैक्चर हुआ होता, तो प्लास्टर को दो दिनों में नहीं हटाया जा सकता था। इसमें कम से कम 21 दिन लगते हैं। ये डाॅक्टर्स कहां के थे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के इस वीडियो के वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विट किया है कि बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष ने सार्वजनिक सभा में पूछा कि ममता बनर्जी को साड़ी की बजाए अपना पैर दिखाने के लिए बरमूडा पहनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘और इन बंदरों को लगता है कि वे बंगाल में जीत दर्ज करने जा रहे हैं।’ बंगाल की राज्य मंत्री डाॅ. शशि पांजा ने कहा कि अगर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह की अश्लील टिप्पणी करने से पहले नहीं सोचते हैं तो पार्टी बंगाल की माताओं और बहनों के लिए विकास का वादा कैसे कर सकती है?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related