Site icon Buziness Bytes Hindi

लंबे घने काले बाल चाहिए तो इन उपायों को अपनाएं


लंबे घने काले बाल चाहिए तो इन उपायों को अपनाएं

अगर आप लंबे घने काले बाल चाहते है तो कुछ घरेलु नुस्खे जरूर आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो दो घरेलू उपाय को 

Image by 729714 from Pixabay 

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और ई पाया जाता है। इसे लगाने से बालों की गंदगी को दूर करने में मदद मिलती है और बाल घने होते हैं। 

करी पत्ता का हेयर पैक बनाने के लिए बस करी पत्ता को लेकर पीस लें। इस पैक को बालों में लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। सप्ताह में एक बार इस पैक को लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 

अंडे की जर्दी बालों को घना करने के लिए बहुत असरदार है। इसकी मदद से बाल सिल्की और स्मूद हो जाते हैं। बालों में अंडा लगाने के लिए इसका पैक बनाने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही है। 

बस एक बाउल में अंडे को जर्दी को एक चम्मच नारियल के तेल के साथ मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। आप चाहें तो नारियल तेल की जगह पर दूध, दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अंडे की बदबू को दूर करने के लिए लेमन ग्रास ऑयल की कुछ बूंदे डाल दें। 

Exit mobile version