अंतिम समय तक वाजिद ने निभाया सलमान का साथ

बॉलीवुडअंतिम समय तक वाजिद ने निभाया सलमान का साथ

Date:


अंतिम समय तक वाजिद ने निभाया सलमान का साथ

सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।

संगीतकार ने सभी काम अपने भाई साजिद के साथ मिलकर किए। इन दोनों की जोड़ी साजिद-वाजिद के नाम से बॉलीवुड में मशहूर हैं। वाजिद के भाई साजिद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।’’ उन्होंने कुछ दिन पहले वाजिद को कोविड-19 होने की पुष्टि होने की जानकारी भी दी।

साजिद का यूं चला जाना हर किसी के लिए एक बड़ा धक्का है।सेलेब्स से लेकर आम इंसान तक इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। वाजिद एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर के साथ जिंदा दिल इंसान थे। सलमान खान के वाजिद काफी करीब थे।

सलमान को वाजिद अपना भगवान मानते थे इस बारे में कई बार खुद उन्होंने कहा था। वाजिद ने अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर अपने करियर की शुरुआत ही सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की थी। हालांकि ये फिल्म उन्हें सलमान खान के भाई सोहेल खान के जरिए मिली थी, लेकिन साजिद-वाजिद के काम से सलमान खान इतने इंम्प्रेस हुए थे।

सलमान के लिए साजिद वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया था। खास बात ये है वाजिद ने जाते जाते भी सलमान खान से अपनी दोस्ती को निभाया था।वाजिद के करियर का पहला गान भी सलमान के लिए था और आखिरी गाना भी। हाल में रिलीज़ हुए सलमान खान के दो सॉन्ग ‘भाई भाई’ और ‘प्यार करोना’ में साजिद-वाजिद ने ही म्यूज़िक दिया है। ये गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related