दुनिया से जाने से पहले वाजिद खान ने सलमान की राधे के दो गाने कम्पोज़ किये

बॉलीवुडदुनिया से जाने से पहले वाजिद खान ने सलमान की राधे के...

Date:


दुनिया से जाने से पहले वाजिद खान ने सलमान की राधे के दो गाने कम्पोज़ किये

साजिद-वाजिद की जोड़ी ने संगीत की दुनिया में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। बीते दिनों ही इस जोड़ी का नायाब सितारा वाजिद खान इस दुनिया से रुखसत हो गया। इसके साथ ही यह जोड़ी भी टूट गयी, जिसका दुःख पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री अभी तक मना रही है। सोशल मीडिया पर इस इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया था। वाजिद खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक देने के साथ साथ कई गानों के लिए अपनी आवाज भी दी थी। लेकिन इन दुनिया को अलविदा कहते कहते भी वाजिद सलमान खान के लिए एक बेहद प्यारा तोहफा दे गए। यह तोहफा सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में देखने को मिलेगा।

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा के साथ फिल्म को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि, ‘सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में 5 गानें हैं। इस फिल्म में साजिद-वाजिद की जोड़ी ने 2 गानों को कंपोज किया है। इन दो गानों में एक फिल्म का टाइटल ट्रैक है और दूसरा रोमांटिक सॉन्ग है। वहीं साउथ संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने भी एक गाने पर काम किया है, जो सुपर-हिट ट्रैक ‘सीटी मार’ का रीमेक है। यह गाना अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘डीजे (2017)’ से लिया गया है। सलमान और देवी श्री प्रसाद इससे पहले रेडी (2011) के चार्टबस्टर ‘ढिंका चिका’ पर काम कर चुके हैं।’

सूत्र ने कहा कि, ‘फिल्म में चौथा गाना हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है जो कि एक रोमाटिक सॉन्ग है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का एक आइटम नंबर भी है।’ फिल्म को शूटिंग को लेकर खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि, ‘लॉकडाउन लगने से पहले राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और केवल दो गानों की शूटिंग होनी बाकी है। जैसे ही सरकार की तरफ से शूटिंग की परमिशन मिलती है। इस पर तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...