Site icon Buziness Bytes Hindi

Kullu Bus Accident: कुल्लू में खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, तीन घायल

शिमला। आज हिमाचल के कुल्लू जिले के शैंशर में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग इसमें घायल भी हा गए। बस खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है।

Read also: हिमाचल में प्रतिभा सिंह बनीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, आनंद शर्मा स्टीयरिंग पैनल के प्रमुख बने

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अभी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी पांच से छह लोग के शव बस के नीचे फंसे  हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने जानकारी दी है कि राहत कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू  के सैंज के शैंशर में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस जांगला गांव से करीब दो सौ मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिरी। हादसे में 12 लोगों के शव खाई से अभी तक निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा शामिल है। हादसे में चार लोग घायल हैं। घायलों में बस चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री भी शामिल है। बताया जाता है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। इसके बाद मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा।

Read also: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण

घटना आज सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुई। बस शैंशर से औट की ओर जा रही थी। बस में 15 से अधिक लोग थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष ने बताया कि बस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हुई है। तीन  घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

Exit mobile version