लखनऊ : यूपी चुनाव (UP elections 2022) के सभी चरणों में मतदान पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों के जेहन में हलचल मची है। जहां अपने चिर प्रतिद्वांदियों को महासंग्राम में शिकस्त देने के लिए उम्मीदवार चुनावी गुणा—गणित करने में जुटे हैं, तो कुछ सियासी चेहरे ऐसे हैं जो जीत की मुरदें लेकर धार्मिक चौखटों पर माथा टेकने पहुंच चुके हैं।ये तस्वीर राजधानी लखनऊ के धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई पड़ रही है। जहां नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव सम्पन्न होने के बाद रोजाना प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक स्थलों पर देव दर्शन करने पहुंच रहे। हालांकि ये तो वक्त ही बतायेगा कि इस महासंग्राम में किसका सिक्का बुदंल होगा और किसके सिर पर जीत का ताज होगा।
चुनावी गुणा—गणित करने में जुटे प्रत्याशी
दरअसल, राजधानी की नौ विधानसभा सीटों पर यूपी चुनाव से पहले तमाम प्रत्याशी इसप्रकार जनता के चाहिते बन चुके थे कि सुबह से लेकर शाम तक वह अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते रहते थे। वोट पाने की चाह में प्रत्याशियों ने क्षेत्रीय जनता को चांद पर बैठाने का भी आश्वसान दे डाला, तो उनके प्रतिद्वांदियों ने विधानसभा क्षेत्र की तुलना विदेशों से कर दी। हालांकि, जनता भी चुनावी दावों से भलीभांति परिचित थी। 24 फरवरी को मतदान सम्पन्न होने के बाद अब राजनैतिक पार्टियों से जुटे प्रत्याशियों के जेहन में हलचल मची हुई। महीने भर से अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जनसम्पर्क कर रहे प्रत्याशी अब धार्मिक स्थलों से सम्पर्क कर रहे हैं। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी मंदिर, इबादतगाहों में धार्मिक अनुष्ठान भी करा रहे हैं। फिलहाल इन प्रत्याशियों को अपने परिणाम की चिन्ता है।
Read also- UP Chunav 2022: पीएम मोदी के गढ़ में ईवीएम की खराबी से मतदान की गति धीमी,नौ बजे तक 8.93 फीसद
इन प्रत्याशियों ने चुनाव में झोंकी ताकत
राजधानी की नौ विधानसभा क्षेत्रों से टिकट लेकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने इस महासंग्राम में पूरी ताकत झोंक दी थी। इस महासंग्राम में लखनऊ पूर्व से बीजेपी के आशुतोष टंडन, सपा से अनुराग सिंह, कांग्रेस से मनोज तिवारी, बसपा से आशीष और आप से आलोक सिंह। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के नीरज बोरा, सपा से पूजा शुक्ला, कांग्रेस से अजय श्रीवास्तव, बसपा से सरवर मलिक और आप से अमित श्रीवास्तव को टिकट दिया था। लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के अंजनी श्रीवास्तव, सपा से अरमान खान, कांग्रेस से शहाना सिद्दीकी, बसपा से कायम रजा और आप से राजीव बख्शी को महासंग्राम में खड़ा किया था। लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के रजनीश गुप्ता, सपा के रविदास मेहरोत्रा, कांग्रेस के सदफ जाफर, बसपा के आशीष श्रीवास्तव और आप के नदीम अशरफ ने पूरी ताकत झोंक दी थी। लखनऊ की कैंट (Lucknow Cantt.) विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने ब्रजेश पाठक, सपा से सुरेंद्र गांधी, कांग्रेस से दिलप्रीत सिंह, बसपा के अनिल पांडे और आप के अजय कुमार को शामिल किया था। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने राजेश्वर सिंह, सपा से अभिषेक मिश्र, कांग्रेस से रुद्रदमन सिंह, बसपा से जलीस खान और आप से रोहित श्रीवास्तव को मैदान में खड़ा किया था। वहीं मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने जयदेवी, सपा ने सोनू कनौजिया, कांग्रेस ने इंदल रावत, बसपा ने जगदीश रावत को टिकट दिया। जबकि मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के अमरेश कुमार, सपा की सुशीला सरोज, कांग्रेस की ममता चौधरी, बसपा के देवेंद्र सरोज और आप के सूरज कुमार जनता के हिषैती बन चुके थे। बख्शी का तालाब से बीजेपी के योगेश शुक्ला, सपा से गोमती यादव, कांग्रेस के लल्लन कुमार, बसपा के सलाउद्दीन सिद्दीकी और आप के पंकज यादव ने अपनें वादों पर खरा उतरने के लिए जनता से सहयोग मांगा था।

