Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress President के लिए सीक्रेट बैलेट पेपर के जरिए होगी वोटिंग

Congress President

#image_title

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग सीक्रेट बैलेट पेपर के जरिये होगी। इससे यह पता नहीं चल सकेगा कि किसने किसको वोट किया है। चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। वोटों की गिनती से पहले सभी राज्यों के मतपत्रों को मिला दिया जाएगा। जिससे किस राज्य में किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले यह पता नहीं चल पाए।

17 अक्टूबर को चुनाव के बाद मतपेटी को सीलबंद कर दिल्ली लाया जाएगा। कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के मुताबिक नागरिक उड्डन मंत्रालय और सीआइएसएफ से मतपेटी को सुरक्षित विमान से लाए जाने में सहयोग का अनुरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए बैलेट बाक्स और मतपत्र तैयार हो चुके हैं। इसे मतदान की तारीख से पहले देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के कांग्रेस कार्यालयों में भेजा जाएगा।

मधुसूदन मिस्त्री ने चुनाव तैयारियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। जिसमें कहा है कि प्रतिनिधियों पर दबाव या डराने जैसी बात नही है। लेकिन ऐसी आशंका कुछ लोगों की ओर से जताई गई है। जब चुनाव गुप्त मतपत्र के जरिये कराए जाएंगे और बैलेट पेपर पर कोई नंबर ही नहीं होगा। इससे यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसको वोट दिया।

इसको और मजबूती देने के लिए मतगणना के दिन 19 अक्टूबर को सभी राज्यों की मतपेटी दोनों उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के चुनाव एजेंट के सामने ही खुलेगी। इसके बाद सभी मतपत्रों को मिला दिया जाएगा। इसके बाद कौन से राज्य से किसको कितना वोट मिला यह मालूम नहीं हो सकेगा। चुनाव प्राधिकरण ने एक पेन रखा है और इसी से दोनों पक्षों के एजेंट तथा प्रदेश चुनाव अधिकारी सीलबंद मतपेटी पर लगाए गए स्टीकर पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद मतपेटी को विशेष बैग में रखकर दोबारा सीलबंद किया जाएगा। बैलेट पेपर पर क्रम संख्या एक पर मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे पर शशि थरूर का नाम अंकित है। इन दोनों के नाम के आगे टिक लगाने के लिए बाक्स है।

Exit mobile version