Site icon Buziness Bytes Hindi

Voter Id Scam: कर्नाटक में भाजपा के ऊपर वोटर आईडी घोटाले का लगा आरोप, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Voter Id Scam

कर्नाटक में वोटर आईडी कार्डो में हुआ खेल, भाजपा की कांग्रेस ने की शिकायत

आज कांग्रेस ने कर्नाटक में बड़ा हमला बोलते हुये भाजपा के राज्य मंत्रियों और निजी संस्था की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है, इसके बाबत उन्होंने बेंगलुरु पहुँच करके राज्य निर्वाचन आयोग में इसकी सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुँचा, जहाँ कांग्रेस ने बोलते हुये कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा मतदाताओं का डेटा चुराने में लगी हुई है, जहाँ इसके लिये एक निजी कंपनी का सहारा लिया जा रहा है।

आगे उन्होंने मंत्रियों पर भी डेटा चुराने के आरोप लगाये हैं। बता दें कि मंत्री सीएन अश्व नारायण और उनकी टीम पर यह आरोप कांग्रेस ने लगायें हैं, जहाँ उनपर पर धोखाधड़ी करने, जानकारी एकत्र करने, लाखों वोटरों के नाम गायब करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने माँग की है कि मुख्यमंत्री बोम्मई के इस्तीफे की जाँच कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कराई जाये, जिससे जाँच निष्पक्षता के साथ हो सके। वहीं इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि हमें मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करनी होगी, भाजपा ने यह सबसे बड़ी धोखाधड़ी की है, जहाँ उन्होंने डेटा का दुरुपयोग किया है।

आगे उन्होंने कहा कि एक निजी फर्म ने सैकड़ों बूथ स्तर के अधिकारियों को भी अपने तरह से नियुक्त किया, जोकि सरकार कि ओर से नियुक्त होने चाहिये थे, इसके साथ ही इन्हें पहचान पत्र देकर सरकारी कर्मचारी बनाने का कार्य किया गया था। आगे उन्होंने कहा कि इस धोखाधड़ी में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी सम्मिलित थे, जिन्हें प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार किया जाना चाहिये।

Exit mobile version