Site icon Buziness Bytes Hindi

Vi ने लॉन्च किए 2 शानदार Plans, मिलेगा साल भर अनलिमिटेड डेटा!

Vodafone Idea

टेक डेस्क। Vodafone Idea कोई न कोई नया प्लान लेकर आता है, अब फिर से कंपनी ने दो धमाकेदार प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स की कीमत 2,999 रुपये और 2,899 रुपये है, इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

Vodafone Idea Rs 2999 Prepaid Plan

Vodafone Idea के 2999 रुपये के प्लान में 850GB डेटा और 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें 4जी डेटा ऑफर किया जाता है, साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे। बता दे, प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

Vodafone Idea Rs 2899 Prepaid Plan

Vodafone Idea का 2899 रुपये का प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा, इसमें 365 दिन तक रोज 1.5GB डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं और इस प्लान में भी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है।

Vodafone Idea 365 दिन वैलिडिटी प्लान

इन दोनों के अलावा, Vi के पास 3,099 रुपये वाला 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है, इसमें प्रति दिन 2GB डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है और साल भर के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइस सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Exit mobile version