दीपावली पर Vivo के मोबाइल बिक्री धड़ाम, सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई कंपनी

उत्तर प्रदेशदीपावली पर Vivo के मोबाइल बिक्री धड़ाम, सौ का आंकड़ा भी पार...

Date:

लखनऊ। चीन की मोबाइल कंपनी इस बार प्रदेश में दीपावली के मौके पर 100 मोबाइल की बिक्री का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। छोटे शहरों में तो वीवो कंपनी के मोबाइल की बिक्री शून्य ही रही। बडे़ शहरों की बात करें तो मेरठ में वीवो के मोबाइल की बिक्री 20 पर सिमटकर रह गई। कुछ ऐसा ही हाल प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य बडे़ महानगरों का रहा। इस बार दीपावली पर वीवो मोबाइल का बाजार 99 प्रतिशत तक गिर गया। लखनऊ के चैक बाजार स्थित एक मोबाइल विक्रेता ने बताया कि इस बार वीवो कंपनी के मोबाइलों की बिक्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बाजार में वीवो के मोबाइल को कोई नहीं पूछा रहा। वहीं मेरठ गढ़ रोड स्थित एक मोबाइल काॅप्लेक्स के व्यापारी ने बताया कि इस बार मात्र 20 के लगभग वीवो मोबाइलों की विक्री हुई है। व्यापारी ने बताया कि ये भी वो मोबाइल थे जो उनके पास काफी समय से रखे हुए थे और बिक नहीं रहे थे। लेकिन दीपावली के मौके पर उन्होंने कम दम में वीवो के मोबाइलों को बेच दिया। बता दें कि कंपनी ने इस बार किसी प्रकार की कोई स्कीम भी बाजार में लांच नहीं की।

चीन की मोबाइल कंपनी वीवो ने भारत में अपने मोबाइल की लांचिंग बड़ी धूमधाम से की। इस दौरान कंपनी ने कई तरह के आफर बाजार में उतारे। जिसके चलते लोगों ने वीवो के मोबाइलों पर भरोसा कर इनको खरीदना शुरू किया। देखते ही देखते वीवो का बाजार दूसरी मोबाइल कंपनी के बराबर पहुंच गया। लेकिन उसके बाद चीनी मोबाइल कंपनी वीवो की धोखाधड़ी की परते खुलने लगी। इसका ताजा उदाहरण मेरठ में देखने को मिला। जब वीवो के एक ही मोबाइल के आईएमईआई नंबर पर करीब 13500 से अधिक मोबाइल चलते पाए गए। इस मामले में कंपनी के खिलाफ अभी जांच चल रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...