Site icon Buziness Bytes Hindi

Vivo Y30G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन


Vivo Y30G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

 Vivo ने Y-सीरीज के नए हैंडसेट Vivo Y30G को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और साइड-माउटेंड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Vivo Y30G की स्पेसिफिकेशन

Vivo Y30G स्मार्टफोन डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है और यह एंड्राइड 11 बेस्ड OriginOS 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस हैंडसेट में 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P65 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कंपनी ने Vivo Y30G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। साथ ही इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। 

Vivo Y30G स्मार्टफोन की कीमत 1,499 चीनी युआन यानी करीब 16,600 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। यह फोन Aqua ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि Vivo Y30G को कब तक भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version