टेक डेस्क: Vivo ने अपने शानदार हैंडसेट Vivo V21e 5G की भारत में लॉन्चिंग तारीख का खुलासा कर दिया है। Vivo V21e 5G स्मार्टफोन को 24 जून को शाम पांच बजे भारतीय बाजार में लॉन्च होगा |
Vivo V21e 5G के संभावित फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में 6.44 इंच के एमोलेड डिस्प्ले होगा और स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन में Dimensity 700 प्रोसेसर और 4,000mAh की बैटरी मिलेगी।
Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, इसके सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। फ्रंट में 32MP का सुपर नाइट सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Read also: योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है: आनंदीबेन पटेल
Vivo V21e 5G की संभावित कीमत
Vivo V21e 5G की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है | लेकिन लीक्स की मानेंस्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 29,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है और ये कई कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

