44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V20 हुआ लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V20 हुआ लॉन्च, जानिए क्या है कीमत...

Date:


44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V20 हुआ लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V20 भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये रखी गई है, जो 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज देता है। Vivo स्मार्टफोन हमेशा अपने कैमरे के लिए जाने जाते हैं। Vivo V20 में 44MP का सेल्फी कैमरा और 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बहुत से लोगो ने तो इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी कर ली है, और इसकी पहली सेल 20 अक्टूबर को होगी। 

Vivo V20 की कीमत 

Vivo V20 स्मार्टफोन दो वेरियंट में आता है। इसके बेस वेरियंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 24,990 रुपये है।  वहीं फोन के दूसरे वेरियंट में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 27,990 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में तीन कलर्स मिलेंगे – सनसेट मेलडी, मिडनाइट जैज़ और मूनलाइट सोनाटा। 

Vivo V20 के फीचर्स 

र्टफोन में 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजॉलूशन वाला है और HDR10 सपॉर्ट करता है। इसमें 8 जीबी की रैम, 256 जीबी तक की स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ऐंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 पर काम करने वाले इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

  • परफॉर्मेंस – Snapdragon 765
  • स्टोरेज – 128 GB
  • कैमरा – 64+8+5+2 MP
  • बैटरी – 4500 mAh
  • डिस्प्ले – 6.57″ (16.69 cm)
  • रैम – 8 GB

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related