Site icon Buziness Bytes Hindi

Vivo S7e 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन


Vivo S7e 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन

वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo S7e 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। हाल में इस फोन को एक लीक में देखा गया है। एक पॉप्युलर लीक्स्टर इस फोन के दो फोटो शेयर किए हैं। इनमें फोन के डिजाइन के साथ स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है। तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को वीवो S7 सीरीज के डिवाइस के तौर पर पेश कर सकती है।


स्पेसिफिकेशन

डिजिटल चैट स्टेशन को एक ट्वीट के मुताबिक फोन में वीवो S7 की तरह 6.44 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 60Hz के रिफ्रेश रेट और 90.1 के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा।

बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Dimensity 800U SoC प्रोसेसर ऑफर कर सकती है। फोन कितने रैम ऑप्शन के साथ इस बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

फटॉग्रफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। लीक इमेज की मानें तो फोन में 4100mAh की बैटरी मिलेगी।

Exit mobile version