Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने विटामिन-ई ऑयल के बेहतरीन फायदे, मिल सकती हैं खूबसूरत त्वचा


जाने विटामिन-ई ऑयल के बेहतरीन फायदे, मिल सकती हैं खूबसूरत त्वचा

आप प्राकृतिक और घर पर आसानी से उपलब्ध छोटी-मोटी चीज़ों से भी मनचाही त्वचा पा सकते हैं। इन्हीं में से एक है विटामिन-ई ऑयल।

विटामिन-ई ऑयल की कैप्सूल बाज़ार में आसानी आपको किसी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा। इसे काटकर इसका तेल निकाल कर इस्तेमाल करें। जानिए इसके फायदे।

एक छोटा चम्मच विटामिन-ई ऑयल और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। आप चाहे तो शहद की जगह एलो वेरा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा सोने से पहले हफ्ते में तीन बार करें।

अगर आप भी पिंपल्स से परेशान हैं, तो अब विटामिन-ई ऑयल की मदद लें। कुछ दिनों तक हर रोज़ इसे शहद के साथ मिलाकर पिंपल पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। इससे ऑयली स्किन से भी राहत मिलेगी।

विटामिन-ई ऑयल को बादाम तेल के साथ मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। आप चाहे तो झुर्रियों को दूर करने के लिए भी इस मिक्सचर का चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सोने से पहले लगाएं और सुबह धो लें।

अगर आपके बाल धीरे बढ़ते हैं, तो राते को सोने से इस तेल से सिर पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें। सुबह इसे धो लें। ये थोड़ा चिपचिपा होता है, इसलिए बालों को अच्छी तरह से धोएं। वहीं, बालों में चमक के लिए इसे दही के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।

Exit mobile version