Site icon Buziness Bytes Hindi

घूमने का प्लान है तो दिल्ली-एनसीआर के पास इन हिल स्टेशन पर जरूर जाए


घूमने का प्लान है तो दिल्ली-एनसीआर के पास इन हिल स्टेशन पर जरूर जाए

अगर आप  दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और वहां के आसपास हिल स्टेशन की तलाश में रहते हैं, जहां जल्दी पहुंचा जा सके। तो हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने वीकेंड में जा सके और कम समय में वहां पहुंच सके | 

परवाणु

परवाणु काफी खूबसूरत जगह है, ये दिल्ली से लगभग 260 किलोमीटर दूरी पर है |  यहां आपको कई पहाड़ियां और सुदंर बगीचे मिले जाएंगे। यहां ट्रैकिंग कर सकते हैं, और केबल कार में बैठकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

लैंसडाउन

लैंसडाउन की दूरी दिल्ली से लगभग 280 किलोमीटर के आसपास है | ये जगह आपको बहुत पसंद आएगी | यहां टिप इन टॉप, भैरवगढ़ी, ताड़केश्वर मंदिर, चर्च आदि जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप भुल्ला झील में बोटिंग के मजे भी ले सकते हैं।

ऋषिकेश

दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 264 किलोमीटर है | यहां कई धार्मिक जगहों पर जैसे- त्रिवेणी घाट, नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला आदि जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा कैंपिंग, बंजी जंपिंग और राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

Read also: अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार

नैनीताल

दिल्ली से नैनीताल  लगभग 323 किलोमीटर के आसपास है | नैनीताल काफी खूबसूरत जगह है। यहां नैनी झील आप जा सकते हैं, मॉल रोड की सैर कर सकते हैं, और बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।  इसके अलावा टिप इन टॉप से सूर्योदय का नजारा देख सकते है | 

Exit mobile version