Site icon Buziness Bytes Hindi

रोमांचक सफर के लिए जरूर जाये काजीरंगा नेशनल पार्क


रोमांचक सफर के लिए जरूर जाये काजीरंगा नेशनल पार्क

काजीरंगा नेशनल पार्क है असम प्रदेश के गोलाघाट तथा नागांव शहर में स्थित है। काजीरंगा राष्ट्रिय पार्क में आप वन्य जीवों को देख सकते हैं। यहां पर आप दो तीन दिन का टूर प्लान कर सकते हैं। यहां कि यात्रा आपके लिए यादगार और रोमांचक रहेगी।

काजीरंगा पार्क एक सींग वाले गैंडो के लिए लोकप्रिय हैं। यहां पर विश्व के करीब दो तिहाई गैंडो की संख्या है। जिनको देखकर मन रोमांच से भर उठता है। 2015 में की गई गणना के मुताबिक यहां पर 2,401 गैंडे हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां पर अन्य जीवों को भी देख सकते हैं। 

Image by kolibri5 from Pixabay 

काजीरंगा से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर काकोचांग झरना है। इस स्थान पर घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यहां की नेचुरल सुंदरता जन्नत का अहसास करवाती है।

इसके अतिरिक्त यहां पर गोलाघाट में ही आप नुमालीगढ़ देव पर्वत खंडहर घूमने जा सकते हैं। काजीरंगा में वर्षा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए मानसून के मौसम में अक्सर बाढ़ आ जाती है तो वहीं गर्मियों का मौसम काफी गर्म होता है।

 ये पार्क वर्ष के कई माहों तक बंद भी रहता है। इसलिए जाने से पहले सुचना ले लें। यहां पर जाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे उचित रहता है।

Exit mobile version